मुरादाबाद : बोरे में  बंद मिली महिला की लाश, गला घोट कर हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर कोतवाली क्षेत्र के रतूपुरा में सड़क किनारे मंदिर के पास फेंक दिया । गले में रस्सी बंधी होने के कारण महिला की गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

सोमवार सुबह रतूपुरा में शरीफनगर जाने वाले मार्ग पर पुलिस को नागराज मंदिर के पास प्लास्टिक का बोरा पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर बोरे को खुलवाया तो उसमें महिला की लाश निकली। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। आशंका है कि उसकी अन्य स्थान पर हत्या कर  शव  बोरे में बंद करके फेंका गया है। डॉग स्कायड और फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर जांच की। एसपी देहात संदीप मीना और सीओ अर्पित कपूर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें:- मतदाताओं को वोट डालने से पुलिस ने रोका : डॉ. तजीन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन