बरेली: आज शिकायतकर्ता के होंगे बयान, सीएमएस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्टाफ की लापरवाही के चलते नवजात का पेट में घुट गया था दम, सीएमएस ने अस्पताल के 18 कर्मचारियों को जारी किए थे नोटिस

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही के चलते एक शिशु की पेट में दम घुटने से मौत हो गई थी। मामले की शिकायत पर अस्पताल की सीएमएस ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर लापरवाह 18 स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

इस पर कर्मचारियों ने अपना लिखित स्पष्टीकरण अधिकारियों को सौंप दिया है वहीं अब मंगलवार को शिकायती पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए प्रबंधन की ओर से पत्र भेजा गया है। जांच के कमेटी के सदस्य डा. यशवंत ने बताया कि जांच करीब पूर्ण हो चुकी है।

शिकायती पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। बयान दर्ज होने क बाद फाइनल रिपोर्ट सीएमएस को दे दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही नियमानुसार कार्रवाई के आदेश किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - बरेली: जीवन दायिनी की सेवा बेहतर करने को शुरू हुआ प्रशिक्षण

संबंधित समाचार