आज का राशिफल। 06 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज लोग आपसे काफी अपेक्षाएं रखे हुए हैं, जिन्हें आप पूरा भी करेंगे। व्यवसाय में साहसिक निर्णय ले सकते हैं। धन के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

वृष

आज शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। अवांछित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन

आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिए लाभकारी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के करियर की चिंता हो सकती है। 

कर्क

आज नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित हो रही है। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।

सिंह

आज आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। जॉब में सीनियर्स की सलाह लेना लाभकारी होगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने के कारण अपमान हो सकता है।

कन्या

आज आपका मन इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। कारोबार में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी रूखी बात निकटस्थ लोगों को व्यथित कर सकती है।

तुला

आज आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

वृश्चिक

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप किसी पुरानी समस्या का हल खोज पाएंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे।

धनु

आज भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना शुभ होगा। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो दिन काफी शुभ है। किसी बड़े कार्य को लेकर फाइनेंस की समस्या हल होगी। बच्चों को बड़ी सफलता मिल सकती है।

मकर

आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। ब्लडप्रेशर के कारण आपको परेशानी होने की संभावना है।

कुंभ

आज कई पुरानी यादें एकदम से आपके सामने उभर के आएंगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अनुसंधान संबंधित प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। काफी दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी।

मीन

आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं वही आपको काफी परेशान कर सकता है। पड़ोसी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे।