अयोध्या: गले में रस्सी बंधी गांव के बाहर मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मवई, अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में मवई थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव में गांव के बाहर पड़ा मिला। परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। 

घटना मवई थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव की है। जहां एक बुजुर्ग महिला सोमवार की शाम को ओपल पाथने के लिए गांव के बाहर गई थी, जो काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिवारीजन खोजने लगे। देर शाम परिवारीजनों को जानकारी हुई कि एक महिला का शव, जिसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा है, गांव के बाहर जमीन पर पड़ी हुई है। 

ग्राम प्रधान पवन कुमार वर्मा ने जानकारी मवई पुलिस को दी। मवई थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने शव की पहचान कराई जो कल्लौ उम्र 65 वर्ष पत्नी स्व. राम सागर निवासी कुशहरी थाना मवई के रूप में हुई है। मवई थाना प्रभारी ने बताया कि घटना आत्महत्या या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।

यह भी पढ़ें:-बलिया: दलित युवती से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार