500 कर्मचारी चमकाएंगे CM Yogi Adityanath के काफिले का रूट, Kanpur Nagar Nigam की टीम सड़कों पर उतरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर दौरा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन को लेकर कानपुर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। नगर निगम के 500 कर्मचारी साफ-सफाई करने के साथ रंग-रोगन भी करेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। CM Yogi Adityanath के शहर दौरे को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम से पहले शहर को चमाचम करने के लिए नगर निगम 500 कर्मचारी उतारेगा। वीएसएसडी कॉलेज में होने वाली जनसभा के लिए टीम ने जाजमऊ से सिविल लाइंस और उन्नाव के अचलगंज से होते हुए गंगाबैराज के रास्ते की साफ-सफाई मंगलवार से शुरू करेगा। इस रूट पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही सड़क का पैचवर्क, डिवायडर का रंग-रोगन किया जाना है।

सीएम योगी आदित्यनाथ 9 दिसंबर को शहर आकर 139 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों की सौगात शहर वासियों को देंगे। वह यहां छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। निकाय चुनाव से पहले सीएम योगी शहर आकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। यहां वह पूरी हो चुकी योजना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, बोट क्लब गंगा बैराज, ग्रीनपार्क विजिटर गैलेरी समेत कई और कामों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम ने टीम बना ली है। सिविल लाइंस, गंगाबैराज, जाजमऊ, कैंट क्षेत्र समेत दूसरे क्षेत्रों में भी नगर निगम कूड़े को उठाने, सड़क को बनाने, सीवर की सफाई, रंग-रोगन करेगा।

 

संबंधित समाचार