Banda News : प्रयागराज ने जीती अंर्तजनपदीय जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता, मेजबान टीम बांदा को आठ रनों से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda News बांदा में अंर्तजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज ने जीत दर्ज की।

Banda News बांदा में आयोजित अंर्तजनपदीय जोनल किक्रेट प्रतियोगिता में प्रयागराज ने बांदा को आठ रनों से हराया है। इस पर डीआईजी ने विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया है।

बांदा, अमृत विचार। Banda News रोमांचक मुकाबले में प्रयागराज ने मेजबान बांदा को आठ रनों से पराजित करते हुए अंतर्जनपदीय जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। प्रयागराज के कप्तान हाशिम मैन ऑफ द मैच व इसी टीम के अरविंद यादव मैन आफ द सिरीज चुने गये। चित्रकूटधाम पुलिस उप महानिरीक्षक ने विजेता और और उप विजेता टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार को अतंर्जनपदीय जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान बांदा और प्रयागराज टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज ने 20 ओवर में 174 रन बनाए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की कप्तानी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बांदा पुलिस की टीम ने शानदार तरीके से बैटिंग की।

अंतिम तीन ओवर में बांदा को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे, लेकिन अंतिम 2 ओवर में अप्रत्याशित रन आउट के की वजह से मेजबान बांदा के हाथों जीत दूर हो गई। बांदा टीम 166 रन ही बना पाई। आठ रनों से प्रयागराज मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रयागराज के अरविंद ने मैन आफ दी सीरीज चुने गए। पूरी प्रतियोगिता के दौरान आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए अपने बल्ले से 177 रन बनाए और 5 विकेट लिए।

मार्च पास्ट के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। डीआईजी डा.विपिन कुमार मिश्र ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। विजेता और उप विजेता टीमों के अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को उन्होंने पुरस्कृत किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सभी का आभार जताया।

संबंधित समाचार