बहराइच: दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन कर्मियों ने चार दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ दो शिकारियों पर पकड़ा है। उनके पास से दो बोरी मृत मछली, जाल बरामद हुआ है। जिसे सीज कर दिया गया है। जबकि शिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जलीय जीवों का शिकार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

इसके बाद भी शिकारी जलीय जीवों का शिकार देते हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप ने बताया कि कतरनिया घाट रेंज के बीट संख्या एक के बाघ संरक्षित वधावन के निर्देश पर वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक योगेश प्रताप सिंह, बीट वाचर कमलेश और मुरली की टीम शाम को गश्त कर रहे थे। 

टीम ने गश्त के दौरान दो शिकारियों को पकड़ा। उनके पास से चार दुर्लभ प्रजाति के कछुआ, दो बोरी मृत मछलियां, जाल और हंसिया बरामद किया। जिस पर दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर शिकारियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि कछुओं को नदी में छोड़ दिया गया है। शिकारियों की पहचान दूधनाथ पुत्र महादेव निवासी भरथापुर और राम सरन पुत्र बाबू भरथापुर सुजौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: गुड टच और बैड टच के साथ बाल श्रम और बाल हिंसा के प्रति बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

संबंधित समाचार