रुद्रपुर: महिला और युवक की मौत में चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एक अक्टूबर को अलग-अलग सड़क हादसे में मारी गई महिला एवं युवक के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

शिशु मंदिर रोड गदरपुर निवासी सोनू ने सौंपी तहरीर में कहा कि एक अक्टूबर को वह पत्नी मीनाक्षी के साथ कॉस्मेटिक का सामान लेने रुद्रपुर आया हुआ था। जब शाम को दोनों टैंपो से वापस घर लौट रहे थे कि अचानक टैपों खराब हो गया और वह पत्नी के साथ नीचे उतरकर दूसरे वाहन का इंतजार करना लगा। तभी अचानक बाइक यूके 06 एएस- 4218 ने उसकी पत्नी मीनाक्षी को टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

उधर, दोहना प्रीतम राय भोजीपुरा बरेली निवासी काले खां ने सौंपी तहरीर में कहा कि वह रुद्रपुर में शटरिंग का काम करता है। एक दिसंबर को वह हल्द्वानी रुद्रपुर रोड पर संजय वन के पास अपने पुत्र इकराम खां के साथ वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी मैजिक वाहन यूके-04-टीए-6344 ने पुत्र इकराम व तौहीद को टक्कर मार दी थी। जिससे इकराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव