Chitrakoot: पुलिस ने मुठभेड़ में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14 वाहन बरामद, आसपास के जिलों से चुराते थे
Chitrakoot News चित्रकूट पुलिस ने चार वाहन चोरों को किया गिरफ्तार।
Chitrakoot News चित्रकूट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 13 बाइकें, एक स्कूटी, अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
चित्रकूट, अमृत विचार। सरधुआ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 13 बाइकें, एक स्कूटी, अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए है। एक साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला है।
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि सरधुआ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को मुठभेड़ के बाद लमियारी के पास बने बंधे के पास से अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह, दिलीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह, सुनील सिंह पुत्र श्यामलाल निवासीगण ग्राम मऊ थाना मर्का जनपद बांदा और मोहित सिंह पुत्र देवनारायण सिंह निवासी ग्राम नुनमई थाना रैपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया है।
आरोपियों के पास से झाड़ियों मे छिपा कर रखी 13 बाइकें व एक स्कूटी बरामद कराईं है। पूछताछ में आरोपियों ने बांदा, कौशांबी, फतेहपुर व प्रयागराज से वाहन चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।
