लखनऊ: आयोग की लापरवाही पर भड़के UPSSSC JE अभ्यर्थी, कहा- रिजल्ट जारी हो नहीं तो दे देंगे जान

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

लखनऊ, अमृत विचार। साल 2016 और साल 2018 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर की भर्ती निकाली थी। जिसकी परीक्षा भी सफलतापूर्वक आयोग ने करवाई थी। लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी आयोग ने रिजल्ट जारी नही किया है। जिसको लेकर जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थियों ने कई बार आयोग के चक्कर काटे लेकिन उनकी किसी ने नही सुनी। वहीं रिजल्ट का इंतजार करते- करते परेशान होकर छात्र राजधानी लखनऊ के इको गार्डेन में 10 दिनों से धरना दे रहे हैं। इसके अलावा आज डिप्लोमा इंजीनियर्स स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन भी इनके साथ धरने पर बैठ गए है।

वहीं 10 दिन बीत जाने के बाद जब उन अभ्यर्थियों से मिलने कोई नही आया तो उनका सब्र टूट गया और वे मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के लिए विधानसभा की ओर निकल पड़े। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी अभ्यर्थियों को विधानसभा जाने से रोक लिया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने पुलिस से हाथ जोड़कर, रो-रो कर और गिड़गिड़ाकर विधानसभा जाने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस उन्हें लगातार विधानसभा न जाने के लिए समझाती रही। वहीं इस दौरान एक महिला अभ्यर्थी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसके बाद जब पुलिस ने उन्हें नही जाने दिया तो सभी अभ्यर्थी वहीं बैठकर नारेबाजी करने लगे और कहने लगे कि जब तक रिजल्ट घोषित नही होगा तब तक हम ऐसे ही धरना देंगे चाहे हमें अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े। 

UPSSSC JE

अभ्यर्थियों ने बताया कि आयोग के तानाशाह रवैइए के चलते सभी छात्र हताश और निराश है। 4 साल से वह बाहर रखकर तैयारी कर रहे है लेकिन 2016, 2018 की भर्ती पूरी न होने और नई भर्ती न आने से उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ है। जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में रह रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- UPSSSC JE रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का धरना जारी, करेंगे विधानसभा का घेराव

बता दें कि इससे पहले भी सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग के उच्चाधिकारियों को पत्र देकर रिजल्ट जारी करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन आयोग ने हर बार अगले महीने का अश्वासन देकर टालते रहे और चार साल बीत गए। छात्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 04/2018 अवर अभियंता की भर्ती को जानबूझकर लटका रखा है। अभी बीती भर्तियां पूरी नही हुई और आयोग नई भर्तियों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 2018 के बाद से अभी तक अवर अभियंता की नई भर्ती का विज्ञापन भी नही आया।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों का धरना, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर निदेशक से लगाई गुहार

 

संबंधित समाचार