Kanpur News : Nagar Ayukt शिव शिरणप्पा ने भैरवघाट पीसी कॉम्पैक्टर शुरू, 16 मीट्रिक टन कूड़ा होगा एकत्र
Kanpur News कानपुर में भैरवघाट पीसी कॉम्पैक्टर शुरू।
Kanpur News कानपुर में नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने भैरवघाट में पीसी कॉम्पैक्टर को कूड़ा एकत्र करने के लिए शुरू किया है। इसमें 16 एमटी कूड़ा सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट भौती पनकी भेजा जाएगा।
कानपुर, अमृत विचार। भैरवघाट कूडे़ अड्डे पर स्थापित पीसी कॉम्पैक्टर को नगर आयुक्त ने सोमवार को शुरू करा दिया। पीसी कॉम्पैक्टर शुरू होने से एक बार में लगभग 16 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट भौती पनकी कानपुर जायेगा। कानपुर नगर निगम सीमा में 18 पीसी कॉम्पैक्टर प्रस्तावित हैं। जिसके क्रम में भैरवधाट में कूड़ा संग्रहण कार्य हेतु शुरू कराया है।
पीसी कॉम्पैक्टर के शुरू होने से एनजीटी रूल्स-2016 का पालन होगा। इसके साथ ही कूडे़ के उठान में तेजी आयेगी, और क्षेत्र में भी कूड़ा नही रहेगा।
जोनवार कूड़ा एकत्र किये जाने के लिए जोन-1 में एलआईसी, फूलबाग नीमवाला (हरबंश मोहाल), कंजडिया, जोन संख्या-2 में बक्कल मैदान यूको बैक के पास, जोन संख्या-3 मं एटूजेड मैदान किदवईनगर, राजीव पार्क (बारादेवी मन्दिर के सामने), जोन संख्या-4 में काली धटिया (ग्रीन पार्क के पीछे), द्वारिकापुरी, टेनरी (संगीत टाकिज के पास), बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, बंशीरगंज कूडा अडडा (थाना बजरिया के सामने), जोन संख्या-5 में स्लाटर हाउस, फजलगंज, पीली कालोनी गोविन्दनगर, पनकी मन्दिर के पास पनकी, राम गोपाल चौराहा बर्रा, जोन संख्या-6 में विष्णुपुरी अडडा, धामीखेड़ा अड्डा मसवानपुर में पीसी कॉम्पैक्टर लगाया जाना प्रस्तावित है। इसदौरान जेडएसओ-4, स्वच्छता निरीक्षक, रफजुल रहमान डिपो इंचार्ज रबिश रहे।
