सीबीआई ने रेलवे अभियंता के परिसरों में तलाशी के दौरान 1.38 करोड़ रुपये की नकदी की जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के उप मुख्य अभियंता अरुण कुमार मित्तल के पास से 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अरुण कुमार मित्तल को एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें- गहलोत सरकार पर फिर संकट? हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को जारी किया नोटिस

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी ने पिछले हफ्ते मित्तल को गिरफ्तार करने के बाद उसके ठिकानों की तलाशी ली, जिसमें उसके और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में मिले 1.13 करोड़ रुपये की जानकारी के अलावा 1.38 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। 

अधिकारियों ने कहा कि कुल 1.38 करोड़ रुपये में से 38 लाख उसकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद तलाशी के दौरान जब्त किए गए। सीबीआई ने उसके परिसरों में और तलाशी ली, जिससे एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद हुई। अधिकारियों ने कहा कि बैंक खातों में जमा ज्यादातर पैसा समय के साथ नकदी के रूप में जमा किया गया था। 

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, लगभग 11 लाख रुपये के सोने के आभूषण, रेलवे विक्रेताओं/ठेकेदारों सहित विभिन्न पार्टियों से कथित रूप से संबंधित विभिन्न संपत्ति और मौद्रिक/भौतिक लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों का भी पता लगाया गया है।

सीबीआई ने मित्तल को चारबाग, लखनऊ में परियोजना के काम में लगी एक फर्म के बिल पास करने के लिए उसके ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में एक दिसंबर को गिरफ्तार किया था। 

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने पुष्कर में ब्रह्माजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

cbi123

संबंधित समाचार