ममता बनर्जी ने पुष्कर में ब्रह्माजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अजमेर। पश्चिमी बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपनी धार्मिक यात्रा में आज अजमेर जिले के तीर्थराज पुष्कर पहुंचकर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में भगवान ब्रह्माजी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बनर्जी अजमेर दरगाह जियारत बाद हिन्दुओं के पवित्र तीर्थराज पुष्कर पहुंची जहां उन्होंने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में भगवान ब्रह्माजी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

कडे पुलिस पहरे में ही वे पवित्र सरोवर पर पूजाअर्चना के लिये पहुंची जहां ब्रह्म घाट पर पुश्तैनी पुरोहित हरिगोपाल पाराशर ने मंत्रोचार सहित पूजा तराई।0 बाद में वे सीधे पुष्कर से किशनगढ हवाईअड्डे पहुंची जहां से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें - संसद में बेरोजगारी तथा महंगाई पर चर्चा हो : कांग्रेस

संबंधित समाचार