हरदोई: परिवहन मंत्री को विधायक ने सौंपा बस अड्डा निर्माण के लिए पत्र
अमृत विचार, संडीला, हरदोई। संडीला में रोडवेज बसड्डा बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने परिवहन मंत्री को एक पत्र देकर बसड्डा बनवाने की मांग की। मंत्री ने जिला प्रशासन को इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संडीला की विधायक अलका अर्कवंशी ने परिवहन मंत्री दयाशंकरसिंह से मिलकर रोडवेज बसअड्डा बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बस स्टाप न होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है वहीं हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बसें खड़ी रहने से जाम की स्थिति बनी रहती हैं कई बार रोडवेज बसों से दुर्घटनाएं भी हो जाती है।
जनता की तमाम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक नेउक्त निर्माण की मांग की है। मंत्री ने उनके पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री द्वारा बताए गए स्थान पर रोडवेज बस स्टाप बनवाने की अग्रिम कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। विधायक के इस प्रयास से क्षेत्रीय जनता ने सराहना की हैं। यहां पर रोडवेज बस स्टैंड बनवाए जाने की मांग नागरिकों द्वारा काफी दिनों से की जा रही हैं। अब देखना यह है कि लोगों की यह उम्मीद कब तक पूरी होती है।
ये भी पढ़े- लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी में दिखी विलुप्त होती लोक कला और भारतीय संस्कृति की झलक
