लखनऊ: कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए वैज्ञानिक मॉडल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। लालबाग़ गर्ल्स इण्टर कालेज में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी कक्षा 9 से 12 तक का आयोजन किया गया।  वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत वैज्ञानिक मॉडलो का मूल्यांकन किया गया।  विद्यालय में 70 से अधिक एक से बढ़कर एक नवाचारी सोंच के मॉडल शोकेश किये गए, छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक रूप में मॉडलों का अरेंजमेंट किया गया था,रोबोटिक स्पाईडर व इंटरनेट व सिम आधारित एप्प में विभेद करने वाले मॉडल आकर्षण का केन्द्र बना। डॉ दिनेश कुमार ने विद्यालय प्रधानाचार्या सहित उपस्थित सभी शिक्षिकाओं का प्रदर्शनी के लिए हौसला बढ़ाया। 

ये भी पढ़े:- लखनऊ में 11 जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने इसरो और सीडीआरआई के वैज्ञानिकों को किया हैरान

संबंधित समाचार