आज का राशिफल। 07 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज जो भी कार्य करें उसे आत्मविश्वास के साथ करें। ऑफिस में सीनियर से बहस हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को पर्याप्त महत्व नहीं दे पा रहे हैं। जमीन से जुड़े कारोबार में संभल कर निवेश करें।

वृष

आज व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसंधान में आप रुचि ले सकते हैं। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाएरखें।

मिथुन

आज बिजनेस को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है। मन में अपनी उपलब्धियों को लेकर असंतोष रहेगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना पड़ेगा।

कर्क

आज आप काम में काफी व्यस्त रहने के बावजूद अपनों को समय देंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। बुद्धिबल के बलबूते कड़े निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

सिंह

आज उच्च अकादमिक जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने वाली है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों पर ज्यादा निर्भर न रहें। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।

कन्या

आज किसी परिजन की बात कड़वी लग सकती है। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। संत प्रवृत्ति के लोगों से सम्पर्क हो सकता है। आपकी भावनाओं का लोग गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने वर्चस्व की चिन्ता रहेगी।

तुला

आज त्वरित प्रतिक्रिया देने के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। युवाओं की संगत बिगड़ सकती है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। उधार धन के लेन-देन से बचें। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियां होंगी।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है।

धनु

आज दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में ज्यादा समय व्यतीत होगा। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको विश्वासपात्र लोग धोखा दे सकते हैं।

मकर

आज का दिन कुछ तनाव युक्त रहने वाला है। आपके चरित्र का नकारात्मक पहलू उभर के सामने आ सकता है। प्रेमी जन से बहस तो बिल्कुल न करें। प्रियजन आपका मौके पर साथ नहीं देंगे। समय शांतिपूर्वक बिताएं।

कुंभ

आज अहंकार और अड़ियल रवैये के कारण शुभचिंतक आपसे दूरी बना सकते हैं। आप अतिशीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें। कारोबार की परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरजंन का आनंद लेंगे।

मीन

आज अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग कर पाएंगे। दिन बेहद सकारात्मक रहने वाला है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी डील मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है।