बहराइच: 16 दिसंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। शहर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें प्रादेशिक यात्रा के साथ भारत जोड़ो यात्रा 16 दिसंबर को निकालने पर सहमति बनी।

शहर के पीपल तिराहा स्थित कांग्रेस भवन सभागार में सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि 16 दिसंबर को राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में बहराइच जनपद में प्रादेशिक यात्रा निकाली जाएगी। 16 दिसंबर को बहराइच जनपद में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे रहेंगे। यात्रा का शुभारम्भ सुबह 11 बजे दोनक्का स्थित बलरामपुर रोड पर लक्ष्मी रिसोर्ट के सामने से किया जाएगा, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त की जायेगी। 

सिविक एंड सोशल आउट विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में हिस्सा लेंगे। यात्रा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। बैठक में अब्दुल मुईद चौधरी, फजल खान, हमजा शाहिद, अमर नाथ शुक्ल, आशुतोष मिश्रा, अभय वर्मा, कपिल आर्य, प्रमोद सिंह सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: निजी स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी उठायेंगे टूर का लुत्फ        

संबंधित समाचार