Kanpur : चार निकायों में मत के अधिकार को तेजी से बढ़ी आधी आबादी, सबसे आगे बिठूर तो सबसे कम प्रतिशत घाटमपुर में
Kanpur News कानपुर में चार निकायों के मत में तेजी से बढ़ी आबादी।
Kanpur News कानपुर में चार निकायों में मत के अधिकार को तेजी से आधी आबादी बढ़ी है। इसमें सबसे आगे बिठूर तो सबसे कम प्रतिशत घाटमपुर में है। वहीं, सबसे ज्यादा दो प्रतिशत का अंतर बिठूर में भी है।
कानपुर, अमृत विचार। जिले के चार निकायों में मत के अधिकार को आधी आबादी तेजी से आगे बढ़ी हैं। निर्वाचन विभाग के जन संख्या को लेकर जारी आंकड़ें महिलाओं में मतदान जागरूकता को भी प्रदर्शित कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बिठूर में पिछले चुनाव के मुकाबले चौदह प्रतिशत से भी ज्यादा है तो बढ़ी संख्या में प्रतिशत दर में पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर में भी बिठूर करीब दो फीसदी के साथ सबसे आगे है। वहीं पौने चार फीसदी के साथ सबसे कम घाटमपुर में महिलाओं की बढ़ी प्रतिशत दर है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार कानपुर नगर निगम क्षेत्र में वर्ष 2017 में महिलाओं की संख्या 991934, 2022 में बढ़कर 1034874 हो गई। इस निकाय क्षेत्र में चार फसदी से ज्यादा की दर से संख्या बढ़ी है। वहीं वर्ष 2017 में पुरुषों की संख्या 1143138 थी, 2022 में करीब साढ़े तीन फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1184404 हुई।
वहीं घाटमपुर में वर्ष 2017 में महिलाओं की संख्या 15188 थी, जो कि 2022 में पौने चार प्रतिशत के साथ बढ़कर 15782 हो गई। वहीं पुरुषों की संख्या 2017 में 17015, जबकि 2022 में करीब साढ़े चार प्रतिशत के साथ बढ़कर 17803 हो गई। बिल्हौर में वर्ष 2017 में महिलाओं की संख्या 7462, जबकि 2022 में सात प्रतिशत के साथ बढ़कर 8041, वहीं पुरुषों की 2017 में 8376 और 2022 में सात फीसदी के साथ 8936 हो गई।
बिठूर में 2017 में महिलाओं की 3946, जबकि पुरुषों की 4604 और 2022 में महिलाओं की 4328 व पुरुषों की 4934 हो गई। शिवराजपुर में 2017 में महिलाओं की संख्या 4016 व पुरुषों की 4593, जबकि वर्ष 2022 में महिलाओं की 4389 व पुरुषों की संख्या 4921 हो गई।
निकाय क्षेत्रों में बढ़ी महिलाओं और पुरुषों की प्रतिशत दर
निकाय महिला पुरुष
कानपुर 4.15 3.45
घाटमपुर 3.77 4.43
बिल्हौर 7.21 6.27
बिठूर 14.30 12.29
शिवराजपुर 12.57 10.82
