रामपुर: दो जन्मप्रमाण पत्र मामले में अब्दुल्ला आजम के प्रस्तावक की गवाही पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला के प्रस्तावक स्वार के पूर्व पालिका चेयरमैन शफीक अंसारी आए थे। जहां उसकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले में 9 दिसंबर को सुनवाई होना है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: मतदान के दिन सोशल मीडिया पर सामने आया पुलिस का काला चेहरा, वीडियो हो रहे वायरल

विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मुकदमा 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने थाना गंज में दर्ज कराया था। इस मुकदमे में आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। तीनों जमानत पर चल रहे हैं।

मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बुधवार को  स्वार के पूर्व  पालिका चेयरमैन शफीक अंसारी कोर्ट पहुंचे। जहां उनकी गवाही पूरी हो गई।अब इस मामले में  9 दिसंबर को सुनवाई होना है। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र मामले में प्रस्तावक  कोर्ट पहुंचे। जहां उनकी जिरह पूरी हो गई। अब इस मामले में  9 दिसंबर को सुनवाई होना है।

यह भी पढ़ें- मतगणना निरस्त कराए चुनाव आयोग : आसिम

संबंधित समाचार