लखनऊ विश्वविद्यालय में सीनियर और जूनियर छात्र गुटों में जमकर मारपीट, दो छात्र सस्पेंड
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हो गई। ऐसे में एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मारपीट के दौरान कई छात्र ऐसे थे जो घटना का वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच एक बर्थडे पार्टी को लेकर कैंटीन में विवाद हुआ है। जिसमें एक छात्र गुट की ओर अभिराज नाम के छात्र पर सूजे से हमला कर दिया गया था जिसके बाद वह घायल हो गया है, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी अपर्णा गौतम के मुताबिक विश्वविद्यालय की कैंटीन में दो पक्षों में किसी बातचीत को लेकर विवाद हुआ उस विवाद के दौरान पेपर में छेद करने वाले सुज्जे से एक छात्र जो सेकंड ईयर का छात्र है उसपर थर्ड ईयर के छात्र न घायल किया इस संबंध में तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई की जा रही है। सेकंड ईयर के छात्र अभिराज के ऊपर हमला किया गया बर्थडे पार्टी के दौरान छात्रों के बीच विवाद हुआ था। बता दें कि इससे पहले यहां हॉस्टल में बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर विवाद हुआ था और मारपीट के दौरान एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसके बाद बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
इन दिनों बताया जा रहा है विश्वविद्यालय में बाहरी छात्रों का आना जाना फिर शुरू हुआ है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी ने अमृत विचार से बातचीत में कहा कि विश्वविद्यालय के दो छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दो छात्रों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा पूरे मामले की विश्वविद्यालय स्तर से भी जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढे-: यूपी बोर्ड के अन्य पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए योजना का प्रस्ताव तैयार
