आज का राशिफल। 08 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज नई संपत्ति पर निवेश कर सकते हैं। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे न हटें। फाइनेंस को लेकर समस्या दूर होगी। छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर योजना बना सकते हैं।

वृष

आज समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा। ऑफिस में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा।

मिथुन

आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी बहुप्रतीक्षित कार्य में विलंब हो सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। कारोबार के संबंध में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज आपके राजनीतिक संपर्क विकसित हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापार में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। स्वास्थय का ध्यान रखें।

सिंह

आज धन के कारण फंसे हुए मामलों का निराकरण हो सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। व्यापार में पहले की गई मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी।

कन्या

आज लेन-देन के मामलों के लिए दिन शुभ है। वाणी में सौम्यता रहेगी लेकिन भीतर से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बुरी आदतों से दूर रहें। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काफी काम आएगी।

तुला

आज पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से अशांति हो सकती है। कारोबारियों को मशीनरी आदि को लेकर समस्या होगी। आपका मन आनंदित रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। जॉब में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपको लोग काफी अच्छी दृष्टि से देखेंगे। दांपत्य जीवन बेहद संतुलित रहेगा।

धनु

आज मन की शंकाएं दूर होंगी। लोग आपके सभ्य व्यवहार से आकर्षित होंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। सभी कार्य पूरी एकाग्रता से करेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है।

मकर

आज पुराने निवेश से धन लाभ होगा। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है। किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम हो सकता है। जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

कुंभ

आज करियर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। मित्रों से आपको उचित सलाह मिलेगी। जो आपके काफी काम आएगी। मनोरंजन और कला आदि में काफी रुचि लेंगे।

मीन

आज विदेश से जॉब के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। प्रतिद्वंद्वियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। जिस अवसर को काफी समय से ढूंढ रहे थे वह आपको आज प्राप्त हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें।