आज का राशिफल: 29 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज आप रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार के लिए शुभ समय है। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। वृष- आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। …

मेष- आज आप रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार के लिए शुभ समय है। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष- आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। अन्यथा किसी गुप्त रोग होने की संभावना है। दिन सुख सुविधा के लिए श्रेष्ठ है।

मिथुन- आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

कर्क- आज बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। व्यापार में निवेश कर सकते हैं दिन सौभाग्यदायक है। नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे।

सिंह- आज आपका दिन घर के लिए प्रसन्नता, वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

कन्या- आज उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

तुला- आज का दिन संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। यदि किसी विपक्षी से विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक- आज पूर्णता का दिवस है। व्यापारी खूब धन कमाएंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

धनु- आज आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। जीवनसाथी अे नाराज हो सकता है। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे।

मकर- आज चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

कुंभ- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

मीन- आज सफलता प्राप्ति का दिवस है। संतान उन्नतिशील रहेगी। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।