रायबरेली: सड़क के किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। काफी समय से इधर-उधर घूम रहे एक विक्षिप्त का शव सड़क के किनारे मिला है। शव मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार की सुबह मुराई बाग से मुंशीगंज को जाने वाले मार्ग पर क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के पास सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला है।

युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूम रहा था। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जब उसका सड़क किनारे देखा तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण ठंड के कारण विक्षिप्त की मौत हुई है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सड़क के किनारे एक विक्षिप्त युवक का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें:-मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल यादव जीत की ओर अग्रसर, शिवपाल ने दिया जनता को धन्यवाद

संबंधित समाचार