जानिए कौन हैं Yo Yo Honey Singh की नई Girlfriend Tina Thadani? 2.5 लाख का बैग लिए रैपर का हाथ थामे आईं नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हनी सिंह और शालिनी का तलाक सितंबर 2022 में हुआ, और तलाक के 3 महीने के अंदर ही हनी सिंह ने नई गर्लफ्रेंड बना ली। हाल ही में जब हनी सिंह एक इवेंट में टीना का हाथ पकड़कर पहुंचे तो लोगों को उनके अफेयर के बारे में पता चला। दोनों ने काले रंग के पोशाक पहने थे।

मुंबई। गायक-रैपर हनी सिंह ने मॉडल टीना थडानी के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में टीना की ओर इशारा कर कहा, मेरी गर्लफ्रेंड टीना बैठी है। इसने मुझे नाम दिया है 'हनी 3.0'। इसने कहा कि 'यह तुम्हारा तीसरा जीवन है। गौरतलब है, हनी का सितंबर में शालिनी तलवार से तलाक हुआ था। 

ये भी पढ़ें:-नहीं रहीं एक्टर मनोज वाजपेयी की मां, 80 साल की उम्र में निधन 

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) हाल ही में पूर्व पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) के साथ तलाक की वजह से चर्चा में थे, उनकी पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था अब हनी सिंह अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं, और नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी (Tina Thadani) का हाथ थामे नजर आए। टीना भी स्टाइलिश अंदाज में हनी सिंह के साथ वॉक कर रही थीं और उन्होंने हाथ में तकरीबन ढाई लाख का Balenciaga का बैग भी लिया था।

कौन हैं टीना थडानी?
टीना थडानी एक मॉडल हैं जो अक्सर रैंप वॉक करती हुई नजर आती हैं। टीना ने साल 2008 में आई फिल्म ‘द मोल’ में भी काम किया है, टीना ‘ड्रिफ्टर्स अनारकली’ फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। हनी सिंह और टीना की नजदीकियां हनी सिंह के लेटेस्ट गाने ‘पेरिस ट्रिप’ के दौरान बढ़ीं, इस गाने में टीना ने काम किया था। टीना एक अच्छी डांसर भी हैं।

क्यों हुआ हनी सिंह का तलाक?
हनी सिंह की एक्स वाइफ शालिनी ने हनी पर बेवफाई का आरोप लगाया था, उनका दावा था कि हनी सिंह का कई महिलाओं के साथ फिजिकल रिलेशन रहा है। वो कभी भी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। वो शादी की तस्वीरें भी नहीं शेयर करते थे न ही पत्नी को करने देते थे। शालिनी ने हनी सिंह पर मार-पीट का आरोप भी लगाया था।

कब हुआ था हनी और शालिनी का तलाक?
हनी सिंह और शालिनी का तलाक सितंबर 2022 में हुआ, और तलाक के 3 महीने के अंदर ही हनी सिंह ने नई गर्लफ्रेंड बना ली। हाल ही में जब हनी सिंह एक इवेंट में टीना का हाथ पकड़कर पहुंचे तो लोगों को उनके अफेयर के बारे में पता चला। दोनों ने काले रंग के पोशाक पहने थे। जहां हनी सिंह ने ब्लैक पैंटसूट पहना था, वहीं टीना ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस चुनी

ये भी पढ़ें:-Birthday Special : 87 वर्ष के हुए धर्मेंद्र, जानिए कैसा रहा फिल्मी करियर

संबंधित समाचार