नहीं रहीं एक्टर मनोज वाजपेयी की मां, 80 साल की उम्र में निधन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनोज वाजपेयी की मां गीता देवी का आज सुबह साढ़े आठ बजे निधन हो गया। वह पिछले 20 दिनों से ठीक नहीं थीं और मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

गाजियाबाद। अभिनेता मनोज वाजपेयी की मां गीता देवी का यहां एक अस्पताल में गुरूवार की सुबह निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं। अभिनेता के प्रवक्ता के अनुसार, गीता देवी करीब 20 दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और आज सुबह साढ़े आठ बजे मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका निधन हो गया। बयान में कहा गया। 

ये भी पढ़ें:-Birthday Special : 87 वर्ष के हुए धर्मेंद्र, जानिए कैसा रहा फिल्मी करियर

मनोज वाजपेयी की मां गीता देवी का आज सुबह साढ़े आठ बजे निधन हो गया। वह पिछले 20 दिनों से ठीक नहीं थीं और मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार की ओर से मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया। गीता देवी के वाजपेयी के अलावा दो अन्य बेटे और तीन बेटियां हैं। वाजपेयी के पिता आर .के . बाजपेयी का पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली में निधन हो गया था। 

ये भी पढ़ें:-दुनियाभर में Google पर 2022 में सर्च की गईं Top 10 फिल्मों में शामिल हैं ये 2 Indian movies

संबंधित समाचार