दुनियाभर में Google पर 2022 में सर्च की गईं Top 10 फिल्मों में शामिल हैं ये 2 Indian movies

दुनियाभर में Google पर 2022 में सर्च की गईं Top 10 फिल्मों में शामिल हैं ये 2 Indian movies

मुंबई। दुनियाभर में गूगल पर 2022 में सर्च की गईं टॉप-10 फिल्मों में 2 भारतीय फिल्में शामिल हैं। टॉप-5 में थॉर: लव ऐंड थंडर, ब्लैक ऐडम, टॉप गन: मैवरिक, द बैटमैन और एनकांतो शामिल हैं। वहीं, छठे स्थान पर ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा है। इसके अलावा जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन सातवें, केजीएफ: चैप्टर 2 आठवें, अनचार्टेड नौवें और मोर्बियस 10वें स्थान पर है।

भारत में 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा ये फिल्में सर्च की गईं
भारत में 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' फिल्म सर्च की गई जिसके बाद केजीएफ: चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स, आरआरआर' और कांतारा का स्थान रहा। इस मामले में छठवें पर पुष्पा: द राइज और 7वें पर विक्रम रही जिसके बाद लाल सिंह चड्ढा, दृश्यम 2 और थॉर: लव ऐंड थंडर का स्थान रहा।

'पुष्पा' के 3 गाने
यूट्यूब इंडिया की 2022 में सबसे ज़्यादा देखे गए म्यूज़िक वीडियो की लिस्ट में फिल्म पुष्पा: द राइज का श्रीवल्ली गाना पहले स्थान पर है। सूची में इस फिल्म का सामी सामी गाना तीसरे स्थान पर और 'ऊ अंटावा' गाना सातवें स्थान पर रहा। वहीं, ऊ अंटावा गाने के हिंदी रीमेक 'ऊ बोलेगा' ने छठे स्थान पर जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें :  कास्मेटिक सर्जरी को लेकर ट्रोल हुईं Jacqueline Fernandez, वायरल हो रहा Video