मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिम्पल यादव की जीत, रामपुर में बीजेपी के आकाश और खतौली में चमके मदन भैया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्यार्शियों दी बधाई

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने प्रचंड जीत हासिल कर परचम लहराया है।  मैनुपरी की जनता ने नेता जी की बहू पर समर्थन दिया। वहीं रामपुर विधानसभा सीट में आजम खां के गढ़ के भेद कर बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना की जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। जबकि खतौली सीट से सपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी  मदन भैया की जीत हुई है। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्यार्शियों को ट्वीट पर बधाई दी है। 

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को  608294 वोट मिले। जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 32,4308 वोट मिले है। डिम्पल यादव 28,3986 वोटों से आगे चल रही हैं। वही रामपुर विधानसभा में कुल 33 राउंड में मतगणना की गई।

 32 राउंड में बीजेपी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना 72,115  वोट मिले हैं। जबकि सपा के आसिफ रजा को 46,412 मत मिले है। उधर खतौली विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी  मदन भैया ने बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी को शिकस्त देकर फतेह हासिल की है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने  उपचुनाव में जीते प्रत्यार्शी को शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : व्यापारियों ने सुंदरकांड पाठ कर प्रशासनिक अधिकारियों के लिए मांगी सद्बुद्धि

 

संबंधित समाचार