अयोध्या : व्यापारियों ने सुंदरकांड पाठ कर प्रशासनिक अधिकारियों के लिए मांगी सद्बुद्धि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। रामपथ निर्माण में प्रशासनिक रवैये से नाराज व्यापारी अब भगवान से रोजी रोटी को बचाने की कामना कर रहे हैं। गुरुवार को नयाघाट क्षेत्र स्थित कटारी मंदिर में व्यापारियों ने सुंदर कांड का सामूहिक पाठ किया। और हे राम उजड़ते हुए को बचाइए का नारा देते हुए भगवान से प्रशासनिक अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की कामना की।

 व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्त ने कहा कि रामपथ निर्माण में प्रशासनिक अधिकारी दुकानों पर तय क्षेत्र से अधिक जबरदस्ती बुलडोजर चलवा रहे हैं। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से अनुरोध के बाद सुंदरकांड का पाठ कर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। कहा कि सरकार के इस विकास कार्य में हम लोग सहयोगी हैं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जाए। इस दौरान संजय साहू, अनिल मौर्य, रमेश गुप्त, गिरिधारी, संतोष व सोनू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर : नैमिषारण्य को वैदिक, आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित

संबंधित समाचार