अयोध्या : हिमाचल की जीत पर कांग्रेसियों में जश्न,फोड़े पटाखे,खिलाई मिठाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिखा। पार्टी कार्यालय कमला नेहरु भवन पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक- दूसरे का मुंह मीठा कराया।

साथ ही जीत का श्रेय राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दिया। उम्मीद जताई कि हिमाचल की विजय से कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और इसका सीधा असर निकाय के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखेगा।

जश्न मनाने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह , महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, रामनरेश मौर्य ,विजय पांडे ,भीम शुक्ल , राजकुमार सिंह ,रामेंद्र त्रिपाठी ,प्रवीण श्रीवास्तव ,चंचल सोनकर, जमील अहमद, राम अभिलाष पांडे ,अजमल खलील व प्रेम कुमार पांडे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिम्पल यादव की जीत, रामपुर में बीजेपी के आकाश और खतौली में चमके मदन भैया

 

संबंधित समाचार