सैफई में मुलायम सिंह के समाधिस्थल पर पहुंचा परिवार, मैनपुरी जीत के बाद दी श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

सैफई/ इटावा, अमृत विचार। मैनपुरी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में हुई समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार बेहद खुश है। जीत की ख़ुशी के बीच अब से कुछ देर पहले मुलायम के परिवार के सदस्य उनके समाधिस्थल पहुंचे। जहां सभी ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर डिंपल यादव ने अपनी जीत नेताजी को समर्पित करते हुए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। मुलायम की समाधि पर अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव , शिवपाल यादव ,आदित्य यादव , रामगोपाल यादव , अक्षत यादव , राजपाल कश्यप सहित कई लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बताते चलें मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव ने अपनी प्रतिद्वंदी रघुराज शाक्य को दो लाख अस्सी हजार वोटों के अंतर से पराजित किया है। जिसके बाद सपा में ख़ुशी का माहौल है।        

ये भी पढ़ें-जौनपुर: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 

संबंधित समाचार