आज का राशिफल। 09 दिसंबर, 2022
मेष
आज इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी लीडरशिप क्षमता की परीक्षा हो सकती है। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत का आनंद लेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी।
वृष
आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। अपने लक्ष्यों को निर्धारित करके आगे बढ़ें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। किसी समस्या पर परेशान होने के बजाय अपने लोगों की सलाह लें। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे।
मिथुन
आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। बॉस आपको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दे सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार का घर में आगमन हो सकता है। वाणी में मिठास के कारण काम बन जाएंगे। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे।
कर्क
आज आपके मन में सफलता को लेकर तीव्र इच्छा काम में चल रही रुकावटें दूर होंगी। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास करेंगे। ठंडे और बासी प्रकृति का भोजन करने से बचें।
सिंह
आज स्वार्थी व्यवहार के कारण आप लोगों की नजर में आ सकते हैं। व्यापार में आपको योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे।
कन्या
आज दैनिक खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार की परेशानियां समाप्त होंगी।
तुला
आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक योजनाओं में धन खर्च करेंगे। आपके संपर्क क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। कारोबार में नई साझेदारी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज दैनिक खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। बेवजह की चर्चाओं में अपना समय बर्बाद न करें। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
धनु
आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। सभी काम मनोयोग से करें वरना परिणाम थोड़े कष्टकारी भी हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। शाम के समय नया काम शुरू न करें।
मकर
आज संपत्ति के क्रय-विक्रय से काफी लाभ होगा। अल्प प्रयास से रुके हुए काम बन जाएंगे। कर्मचारियों के मध्य के आपसी विवाद समाप्त होंगे। बच्चे पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। व्यापार में आपको बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं।
कुंभ
आज जॉब को लेकर उलझनें दूर होंगी। यदि किसी तरह के लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा। घर की जरूरतों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों मधुर रहेंगे।
मीन
आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। बुरी आदतों व संगत से बचें। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। पुरानी गलतियों को दोबारा न दोहराएं। प्रोफेशनल स्टडी कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। अपच की समस्या हो सकती है।
