गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: नोटा का रहा टोटा! लोकतंत्र पर बढ़ा जनता का भरोसा, 2017 की तुलना में 9 प्रतिशत गिरावट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस चुनाव में 5,01,202 यानी 1.5 प्रतिशत वोट ‘नोटा’ के थे, जो 2017 के विधानसभा चुनाव में 5,51,594 से कम हैं। 

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में None of the above (NOTA) के तहत पड़े वोट की हिस्सेदारी 2017 की तुलना में नौ प्रतिशत से अधिक घट गई है, इस बार खेड़ब्रह्मा सीट पर सबसे अधिक 7,331 वोट नोटा पर पड़े हैं। 

ये भी पढ़ें:-हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 : चार संसदीय क्षेत्रों में से तीन में BJP को झटका, मंडी में अच्छा प्रदर्शन 

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस चुनाव में 5,01,202 यानी 1.5 प्रतिशत वोट ‘नोटा’ के थे, जो 2017 के विधानसभा चुनाव में 5,51,594 से कम हैं। 

खेड़ब्रह्मा सीट पर सबसे ज्यादा 7,331 वोट नोटा पर पड़े, उसके बाद दांता में 5,213 और छोटा उदयपुर में 5,093 वोट पड़े। देवगढ़ बारिया सीट पर 4,821, शेहरा पर 4,708, निझर पर 4,465, बारडोली पर 4,211, दस्करोई पर 4,189, धरमपुर पर 4,189, चोर्यासी पर 4,169, संखेड़ा पर 4,143, वडोदरा सिटी पर 4,022 और कपराडा पर 4,020 वोट नोटा पर पड़े।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 156 सीट जीतकर बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें:-हिमाचल प्रदेश : 'शाही परिवार के सदस्यों' पर जनता ने नहीं जताया भरोसा, विधानसभा चुनाव में केवल दो सीट पर मिली जीत 

संबंधित समाचार