मेरठ: गाली-गलौज का विरोध करने पर शख्स को मारी गोली, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के दौराला कस्बे के वार्ड नंबर चार रेदासपुरी में आकाश नाम के युवक ने ब्रह्मपाल को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से ब्रह्मपाल घायल हो गया। आरोप है कि आकाश घर के बाहर खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। विरोध किया तो तमंचे से गोली मार दी। घायल को सीएचसी में पुलिस ने भर्ती कराया। 

पत्नी के साथ बैठकर पी रहा था चाय
ब्रह्मपाल के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे वह पत्नी उषा के साथ घर में बैठकर चाय पी रहा था। इस दौरान उसका पड़ोसी आकाश उर्फ राजू मकान के बाहर खड़े होकर उसे गाली दे रहा था। काफी देर तक उसने अनदेखा किया। लेकिन, आकाश की हरकत बढ़ी तो ब्रह्मपाल ने बाहर आकार विरोध किया। जिस पर आकाश ने तमंचे से ब्रह्मपाल के ऊपर गोली चला दी। गोली ब्रह्मपाल के सीधे पैर में लगी। जिस, कारण वह घायल होकर गिर गया। 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, तमंचा व खोखा बरामद
ब्रह्मपाल को गोली लगने के बाद गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि ब्रह्मपाल के पैर में गोली लगी है और वह लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने आकाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आकाश से तमंचा व मौके से खोखा बरामद किया। पुलिस आकाश को लेकर थाने ले आई और पूछताछ करने में जुटी है।  

बहन को लेकर करते थे छींटाकशी, इसलिए मारी गोली
पुलिस हिरासत में आकाश ने बताया कि उसकी बहन कुछ दिन पहले चली गई थी। बहन के चले जाने पर ब्रह्मपाल व उसका परिवार तरह तरह की बातें बनाकर परिवार पर छींटाकशी करते थे। जिस कारण परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। आए दिन होने वाली छींटाकशी से परेशान होकर उसने ब्रह्मपाल को गोली मारी। गोली ब्रह्मपाल के पैर में लगी, जिस कारण वह बच गया।

ये भी पढ़ें : मेरठ की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, सोशल मीडिया के फायदे गिनाने पर बनी मिसेज वॉशिंगटन

संबंधित समाचार