CM Yogi के Kanpur आगमन पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई नजरबंद, मच्छरदानी देने जा रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन पर विपक्षी दलों के नेता नजरबंद।

सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन पर विपक्षी दलों के नेता नजरबंद है। विपक्षी दलों के नेता बढ़ते डेंगू और मलेरिया संक्रमण को लेकर सीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे।

कानपुर, अमृत विचार। CM Yogi Adityanath का शहर में आगमन है। जहां वह वीएसएसडी कॉलेज में करीब 30 हजार लोगों को संबोधित करेंगे। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

पुलिस ने आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को उनके घर पर ही नजरबंद किया है। ऐसे ही बर्रा-2 स्थित उनके आवास कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव विकास अवस्थी को पुलिस ने नजर बंद कर दिया है।

शहर में डेंगू और मलेरिया संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर विपक्षी दलों के नेता सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उन्हें ज्ञापन देने जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।

 

 

संबंधित समाचार