UP Politics: CM Yogi Adityanath ने Kanpur को दी 388 करोड़ की सौगात, निकाय चुनाव पर रहा फोकस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Politics सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे है।

UP Politics सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज पहुंचे है। सीएम शहरवासियों को 388 करोड़ की सौगात देंगे। करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था पंडाल में है।

कानपुर, अमृत विचार। UP Politics CM Yogi Adityanath कानपुर पहुंचे है। यहां वह VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे है। जनसभा में 30 हजार लोगों को संबोधित कर रहे है। सीएम ने मंच पर सबसे पहले छात्र अभिनव और आर्य को सम्मानित किया है। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग के डॉक्टर्स, उद्यमी, शिक्षक समेत 51 लोगों ने सीएम को सम्मानित किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ शहर में दो घंटे तक रहेंगे। निकाय चुनाव से पहले वह 388 करोड़ रुपये की 272 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के लिए पांडाल में पत्थर लगाए गए हैं। मंच से सीएम योगी बटन दबाकर योजनाओं की सौगात देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर गर्भवती रुक्मणी और रोशनी की गोदभराई की रश्म और बच्ची आरुषि, जया और जीविका को अन्नप्राशन कराया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को गोद में लेकर खिलाने के साथ उन्हें खिलौने भी दिए।

CM Kanpur

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर स्मार्ट सिटी की कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया है। साथ ही परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के लिए पांडाल में पत्थर लगाए गए हैं। मंच से सीएम योगी बटन दबाकर योजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास योजना की चाबी सीएम ने मंच से लाभार्थियों को दी। स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया है।

ओडिओपी योजना के लाभार्थियों को चेक दिए है। साथ ही साढ़े चार करोड़ एचडीएफसी की ओर से अमर गुप्ता को दिया हैं। वहीं छात्राओं प्रशाति बाजपेई, आकांक्षा को टैबलेट दिए है। निशुल्क खेल प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी दिए है।

मंच पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा,सरोज कुरील, महापौर प्रमिला पांडेय, एमएलसी अरुण पाठक, सलिल विश्नोई, स्वप्निल वरुण, एमएलसी अविनाश भदौरिया, मानवेन्द्र सिंह हैं। साथ ही मंच पर डॉक्टर्स, शिक्षक और व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम का मंच पर स्वागत किया।

संबंधित समाचार