इंतजार खत्म,अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए पांचों राफेल विमान, झूम उठा देश
अंबाला। राफेल लड़ाकू विमान का इंतजार खत्म हो गया है। 5 अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पहुंच गए हैं। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया। इस दौरान वायुसेना चीफ RKS भदौरिया भी मौजूद रहे। फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों …
अंबाला। राफेल लड़ाकू विमान का इंतजार खत्म हो गया है। 5 अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पहुंच गए हैं। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया। इस दौरान वायुसेना चीफ RKS भदौरिया भी मौजूद रहे। फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की ये पहले खेप है। इन विमानों ने मंगलवार को फ्रांस से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में रुके और बुधवार दोपहर को अंबाला पहुंचे।
बता दें कि 5 राफेल फाइटर जेट विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके आ रहे है। भारत ने वायुसेना के लिए 36 राफेल विमान खरीदने के लिए चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था।
03.14 PM: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर राफेल विमान के लैंड होने की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने वायुसेना को बधाई दी।
The Birds have landed safely in Ambala.
The touch down of Rafale combat aircrafts in India marks the beginning of a new era in our Military History.
These multirole aircrafts will revolutionise the capabilities of the @IAF_MCC.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 29, 2020
02.46 PM: पांचों राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस के पास पहुंच गए हैं। अब से कुछ मिनटों में सभी विमानों की लैंडिंग होगी।राफेल की एक झलक के लिए लोग सुबह से ही घरों की छत पर चढ़े हुए हैं।
Welcome home ‘Golden Arrows’. Blue skies always.
The Arrow formation (Rafales) was given ceremonial welcome by SU-30s.#IndianAirForce #RafaleInIndia #Rafale pic.twitter.com/RP0wITfTPZ
— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 29, 2020
02.20 PM: वायुसेना प्रमुख भी अंबाला एयरबेस पहुंच गए हैं, अब से कुछ देर में राफेल की लैंडिंग यहीं पर होगी।
02.19 PM: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ट्वीट की गई राफेल विमानों की वीडियो।
The five Rafales escorted by 02 SU30 MKIs as they enter the Indian air space.@IAF_MCC pic.twitter.com/djpt16OqVd
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) July 29, 2020
01.50 PM: राफेल लड़ाकू विमान मुंबई एयरस्पेस में पहुंच गए हैं, यानी अब सिर्फ एक घंटे से भी कम का वक्त है जब राफेल विमान अंबाला में लैंड होंगे।
01:30 PM: INS कोलकाता कंट्रोल रूम की ओर से कहा गया, ‘इंडियन नेवल वॉर शिप डेल्टा 63 ऐरो लीडर. मे यू टच द स्काई विद ग्लोरी, हैप्पी हंटिंग. हैप्पी लैंडिंग.’ जवाब में राफेल विमान में मौजूद पायलट की ओर से भी शुक्रिया अदा किया गया।
01:29 PM: राफेल विमान भारतीय वायुसीमा में दाखिल हो गए हैं। UAE से उड़ान भरने के बाद अंबाला के लिए ये रवाना हो चुके हैं। कंट्रोल रूम ने इन पांचों विमानों का स्वागत किया और बेस्ट ऑफ लक कहा।
1:20 PM: हरियाणा के अंबाला शहर में एक हवाई अड्डे पर पांच राफेल विमानों के उतरने से कुछ घंटे पहले स्थानीय प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया। इसमें वायुसेना संपत्ति और राफेल हवाई जहाजों की फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया गया, साथ ही सुरक्षा को भी बढ़ाया गया। ये निषेधात्मक आदेश पूरे दिन लागू रहेंगे। यहां तक कि मीडियाकर्मियों के लिए राफेल विमान के वीडियो और तस्वीरें लेने को भी वर्जित किया गया है।
01.10 PM: राफेल विमानों ने UAE से उड़ान भर ली है, करीब दो या तीन बजे के बीच ये विमान अंबाला एयरबेस तक पहुंचेंगे.
1:02 PM: दोपहर 2 बजे के करीब पहुंचेगा राफेल विमान अंबाला एयरबंस पर दोपहर दो बजे के करीब पांच लड़ाकू राफेल जेट विमानों की लैंडिंग होने वाली है। ये सभी विमान सोमवार को ही फ्रांस से उड़ान भरने के बाद मंगलवार को यूएई में रुके थे। वहां से भारत के लिए आज सुबह विमानों ने उड़ान भरी है। अंबाला एयरबेस पर पहुंचने के बाद एयर चीफ मार्शनल आरकेएस भदौरिया उन्हें रिसीव करेंगे। इस बीच अंबाला प्रशासन ने शहर के चार थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगा दिया है। वहां राफेल की लैंडिंग की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
12:57 PM: हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर उतरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमानों को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा। उस समय एयरबेस पर वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया मौजूद रहेंगे। अंबाला एयरबेस पर राफेल विमानों के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।
