हल्द्वानी: चालक नहर में गिरा, ऊपर से गिरी जुगाड़ गाड़ी, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। धड़ल्ले से दौड़ रही जुगाड़ एक चालक की मौत की वजह बन गई। नहर में गिरे चालक के ऊपर जुगाड़ गाड़ी गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक वार्ड एक कालाढूंगी निवासी पूरन (41) पुत्र सुर बहादुर बाइक से बनी जुगाड़ गाड़ी चलाता और उस पर वह सीमेंट की ढुलाई करता था। बताया जाता है कि बीती 30 नवंबर को भी वह सीमेंट की सप्लाई लेकर जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया। पूरन सड़क किनारे नहर में जा गिरा और जुगाड़ गाड़ी उसके ऊपर गिर गई। हादसे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।
