अयोध्या: सपा से मेयर पद के लिए कंचन जायसवाल ने किया आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। समाजवादी पार्टी से मेयर पद पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल ने अपना आवेदन पत्र समाजवादी पार्टी कार्यालय अयोध्या पहुंचकर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव को दिया। कंचन विभिन्न सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदों पर कार्यरत रही हैं। 

उन्होंने विगत 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय भूमिका निभायी थी। इस अवसर पर सपा के महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम, अचल यादव, संजय सिंह, भानु सिंह, अमृत राजपाल, अजय विश्वकर्मा, अंसार अहमद बब्बन,पार्षद फरीद कुरैशी समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोली तो देना होगा जुर्माना

संबंधित समाचार