बहराइच : जबरन कार में तेल भरवाने को लेकर विवाद, तानी पिस्टल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा जिला सह संयोजक का है पेट्रोल पंप, थाने में दी तहरीर

अमृत विचार, बहराइच। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक के पेट्रोल पंप पर देर रात को कार सवार पहुंचे। कार सवारों ने जबरन तेल डलवाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पिस्टल तान दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पेट्रोल पंप संचालक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जिले के हुजूरपुर थाने से लगभग 700 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप संचालित है। यह पेट्रोल पंप भाजपा जिला प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक कुलदीप सिंह का है। कुलदीप सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि रात 12.30 बजे कार सवार लोग पहुंचे।

कार सवार अज्ञात लोगों ने कार में जबरन पेट्रोल डलवाने का प्रयास किया। जिसका चौकीदार ने विरोध किया। इस पर कार सवार दबंगों ने पिस्टल तान दी। सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। संचालक ने पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराकर कार्यवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या :सेवा शर्तों के मुताबिक क्यों न खत्म कर दिया जाए अनुबंध

संबंधित समाचार