बरेली: विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए 2081 छात्र देंगे परीक्षा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विद्याज्ञान स्कूल की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित होगी। इसके लिए जनपद में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 2081 परीक्षार्थी भाग लेंगे, जो विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा की सुविधापूर्ण व्यवस्थाएं कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: नियमित टीकाकरण के आंकड़ों को पोर्टल पर करें अपलोड

परीक्षा के लिए फरीदपुर, बहेड़ी, सदर और नवाबगंज तहसीलों में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 1043 बालक और 1038 बालिकाएं शामिल होंगी। डीआईओएस साेमारू प्रधान ने बताया कि प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से फरीदपुर में श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज,

बहेड़ी में केसर इंटर कॉलेज, सदर के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और नवाबगंज में जेपीएन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा से पूर्व 17 दिसंबर को प्रश्न पत्र और उत्तर पत्रक के सील लिफाफे परीक्षा केंद्र प्रभारी को मुहैया करा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: 640 बूथों पर ईवीएम से होगा नगर निकाय चुनाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर