आज का राशिफल।10 दिसंबर, 2022
मेष
आज अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। काम के प्रति आपके समर्पण की लोग प्रशंसा करेंगे। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुस्से में आकर किसी को प्रतिक्रिया न दें। वरना आपके संबंध भी खराब हो सकते है।
वृष
आज मन चंचल और अस्थिर रहेगा। धन से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत शुभ है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। जॉब में सुकून का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
मिथुन
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जिसका प्रभाव आपके कार्यों में भी दिखाई देगा। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। किसी पुराने केस में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। रियल स्टेट से बड़ा धन लाभ हो सकता है।
कर्क
आज नए कार्यों की शुरुआत न करें। नकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकते हैं। बीमारियों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें।
सिंह
आज आपके काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी। बच्चों के कार्यों में आप हाथ बटाएंगे। सफलता के उन्माद में गलत मार्ग चुनने की गलती न करें। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।
कन्या
आज व्यापार में अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार में सुख-शांति का भाव बना रहेगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। कर्मचारियों के साथ विरोध दूर होगा।
तुला
आज कार्यों को पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। व्यवसाय में अचानक बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। लंबी यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज भाग्य का साथ न मिलने के कारण कुछ काम लंबित हो सकते हैं। अपने अहंकार को संबंधों के बीच न आने दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों के प्रति आकर्षण भाव बढ़ेगा। नए कार्यों की तुलना में छूटे हुए कार्य निपटाने का प्रयास करें।
धनु
आज आपके द्वारा दी हुई सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे थे उन्हें सफलता मिल सकती है। मंहगे उत्पादों और आभूषणों की खरीदी पर धन खर्च कर सकते हैं।
मकर
आज घर के पेंडिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने में आप रुचि लेंगे। बिगड़ते हुए काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ
आज कमीशन से संबंधित व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद उभर के सामने आ सकते हैं। ऑफिस में आपका वर्चस्व बना रहेगा। दूसरों पर ज्यादा विश्वास करना आपके हितों के लिए उत्तम नहीं है।
मीन
आज सावधान होकर के काम करें। जीवनसाथी का सहयोग आपको हिम्मत और आत्मबल देगा। आपकी एक चूक पूरी मेहनत को नुकसान पहुंचा सकती है। विद्यार्थियों के ऊपर पढ़ाई और करियर का दोहरा दबाव हो सकता है।
