हरदोई: पाली, बेनीगंज और पचदेवरा के बदले गए थानेदार, एसआई विद्या सागर को मिली नई जिम्मेदारी
हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने लॉ एंड आर्डर को मज़बूत करने और पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए अपराध शाखा में तैनात एसआई विद्या सागर पाल को वाचक की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पाली, बेनीगंज और पचदेवरा में नए थानेदारों को भेजा है। एसपी ने शनिवार की रात को महकमें में फेरबदल करते हुए वाचक राजकुमार पाण्डेय को पाली का थानेदार बनाया है।
वहीं पाली में तैनात सुनील दत्त कौल को बेनीगंज कोतवाली की ज़िम्मेदारी दी है। बेनीगंज में तैनात गंगा प्रसाद यादव पचदेवरा के थानेदार होंगे और पचदेवरा में तैनात अनिल कुमार सिंह को कोतवाली देहात का एसएसआई बना कर भेजा है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एसपी ने फिर बदले तीन थानाध्यक्ष और दो चौकी प्रभारी
