गोरखपुर: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के समापन समारोह में बोले लोकसभा स्पीकर- यूपी अब उत्तम प्रदेश बन रहा है
गोरखपुर। गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 90वें संस्थापक सप्ताह का समापन आज महाराणा प्रताप इंटर कालेज के मैदान पर समारोहपूर्वक हो रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद हैं।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा ओम बिरला ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब उत्तर प्रदेश बन रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है।
बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला कार्यक्रम में शामिल होने के लिये शुक्रवार को ही गोरखपुर पहुंच गए थे। जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी किया।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
