देहरादून: विवाह सूत्र में बंधे अभिनेता परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी

देहरादून: विवाह सूत्र में बंधे अभिनेता परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी

देहरादून, अमृत विचार। 'मामाजी' के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह कर लिया है। इसके साथ ही वह उत्तराखंड के दामाद बन गए हैं। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में आकर्षण का केंद्र मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी रहे।

रिजॉर्ट में गुरुवार रात से मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ था। शुक्रवार को धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। रिजॉर्ट में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं थी। शादी में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री भी शादी में शामिल हुए।

शादी में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। मिर्जापुर फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी यहां सपरिवार शामिल हुए। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सुमित अदलखा और अभिनेता शान मिश्रा ने बताया कि परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य कई फिल्मों में भी काम किया है।
 
शादी समारोह में गीता कपूर, ऋत्विक धंजनी, खेतान सिंह, गुंजन तिवारी, नाज, प्रियांशु सिंह, नितिन बंसल और इश्तियाक खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। डांस रियालिटी शो में एंकरिंग की दौरान परितोष की कविताओं और शायरी को खूब पसंद किया गया। इस शो में शिल्पा शेट्ठी, गीता कपूर और अनुराग बासु जज की भूमिका थे। डांस रियलिटी शो में परितोष के साथ ऋत्विक धंजनी एंकर थे। दोनों की जोड़ी पूरे सीजन में खूब छाई रही। परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हुई है। 

ताजा समाचार

लखनऊ में लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम 
क्यों कोका-कोला से धोना चाहिए बालों को! जानिए क्या है लाभ 
Lok Sabha Election 2024 : कार में सवार होकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा, बोला- पहले मतदान फिर शादी
Kanpur: तलाशती रह गई 'खाकी'...कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा ने चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर, आरोपी पर मुकदमों की है लंबी फेहरिस्त
JEE Mains Result: मेधावी बोले- ऑनलाइन क्लासेज से नहीं होती तैयारी, सफलता के लिए ये है सबसे बड़ी कुंजी...
अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार- भाजपा ने देश के भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफियाओं को अपने गोदाम में रख लिया