Kanpur Crime : घर से निकले युवक का नाले में पड़ा मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Kanpur Crime कानपुर के घाटमपुर के बरौली गांव में नाले में पड़ा मिला युवक का शव।
Kanpur Crime कानपुर के घाटमपुर के बरौली गांव में नाले में युवक का शव पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर के बरौली गांव के पास स्थित नाले में युवक का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बरौली गांव निवासी 30 वर्षीय सरवन शनिवार सुबह खेत में गया था। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने उसका शव नाले में पड़ा मिला है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि बेटे को मिर्गी के दौरे आते थे।
घाटमपुर थाना प्रभारी रामबाबू का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
