बहराइच: 15 दिन से अंधेरे में हैं बेचईपुरवा के बाशिंदे, सूचना के बाद भी बिजली विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, विशेश्वरगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत पुरैना के मौजा बेचईपुरवा के लोग 15 दिन से अंधेरे में है। पोल सहित मिनी ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा पड़ा है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद पावर कारपोरेशन के कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
 
विकासखंड विशेश्वरगंज के ग्राम सभा पुरैना के मौजा बेचई पुरवा में लगा मिनी ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व पुल सहित गिर गया था। जिससे गांव की विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने कई बार आवाज उठाई। उपकेंद्र पर प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन अब तक पावर कॉर्पोरेशन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 

15 दिन से गांव में लाइट नहीं है, जिसके चलते गांव के लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। ट्रांसफार्मर पोल सहित आधे सड़क पर टूटकर पड़ा हुआ है। विद्युत तार भी बिखरे पड़े है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद, जानें हत्या की वजह

संबंधित समाचार