लखनऊ में कल BJP की बड़ी बैठक होगी आयोजित, निकाय चुनाव समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हर समय चुनावी मोड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी अब निकाय चुनावों पर फोकस कर रही है। इसको लेकर कल राजधानी लखनऊ में पार्टी की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बतातें चलें कि हाल ही में हुए उपचुनाव में पार्टी ने खतौली और मैनपुरी सीट खो दी है। इसके चलते वो आगामी निकाय चुनाव में जीत का हर संभव प्रयास करेगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए बीजेपी रविवार को नगर निकाय के चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन करेगी, साथ ही जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को फाइनल संदेश भी दिया जाएगा। 

सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ प्रदेश के पदाधिकारी, निकाय चुनाव के प्रभारी और सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। अब तक जहां प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में व्यस्त थी, वहीं यूपी बीजेपी के पदाधिकारी गुजरात चुनाव में जिम्मेदारी निभा रहे थे। ऐसे में उपचुनाव को लेकर शुरुआती रणनीति के अलावा मंथन नहीं हो पाया। सभी सीटों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी पहले ही तय कर दिए थे लेकिन अब सीटों का आरक्षण घोषित होने के बाद फाइनल रणनीति पर मंथन और उसे जिलों तक पहुंचाने की बारी है. मेयर की सीटों के लिए जो आरक्षण घोषित हुआ है, उसकी भी चर्चा बैठक में होगी। 

ये भी पढ़ें- अयोध्या : गुटखा-पान मसाला और सर्राफा कारोबारियों ने गिराए शटर

संबंधित समाचार