गाजियाबाद: बेकाबू कार ने प्रोफेसर को मारी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार
गाजियाबाद, अमृत विचार। जिले में मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रोफेसर को एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रोफेसर उछलकर तकरीबन दस फीट दूर गिरे। प्रोफेसर के साथ में मॉर्निंग वॉक कर रही प्रोफेसर की पत्नी ने भागकर जान बचाई। बेकाबू कार इसके बाद पार्किंग में खड़ी कई और बाइकों को टक्कर मारते हुए रुक गई।
यह पूरी घटना सोसायटी के अंदर हुई। इसका CCTV फुटेज सामने आया है। प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करके आरोपी ड्राइवर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- गुजरात: CM के रूप में भूपेंद्र पटेल की होगी दूसरी पारी, विधायक दल के नेता निर्वाचित
