बहराइच: मकान बनाने के लिए रिश्तेदार को दिया नकदी, मांगने पर पूरे परिवार को पीटा, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा गांव निवासी एक व्यक्ति ने रिश्तेदार को मकान बनाने के लिए 68 हजार रुपये दिया था। जब रूपये की मांग ग्रामीण ने की तो रिश्तेदार ने पूरे परिवार को मारापीटा। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा गांव निवासी इम्तियाज पुत्र खालिक ने थाने में तहरीर दी है। 

उसका कहना है कि गांव निवासी शाहिद पुत्र सहजाद उसका रिश्तेदार है। उसने वर्ष 2011 में मकान बनवाने के लिए उधार रूपये की मांग की थी। जिस पर 68 हजार रुपए उधार दे दिया। काफी समय बाद उन्होंने रूपये की मांग शुरू की। आजकल टालते रहे। शनिवार को सख्ती करने पर रिश्तेदार साड़ू ने दबंगों के साथ मिलकर पीटा। 

जिसमें इम्तियाज, पत्नी, बेटी और भतीजा घायल हो गया। गांव के लोगों ने बीच बराव कर मामले को शांत कराया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-BSP Chief मायावती ने सपा-भाजपा पर लगाया मिलीभगत का आरोप, कहा- मुस्लिम समाज को चिन्तन करने की जरूरत

संबंधित समाचार