आज का राशिफल। 11 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। व्यापार में नया प्रयोग न करें। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। विरोधियों के सामने आप कमजोर दिखाई देंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले में दर्द, खराश और बुखार की समस्या हो सकती है। 

वृष

आज चारों ओर का वातावरण बहुत शुभ रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होने की संभावना बन रही है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा। फूड बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन

आज व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। दोपहर के बाद धन को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे।

कर्क

आज सुबह-सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्र आपको उत्तम सलाह देंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। पुराना कर्जा उतार सकते हैं। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

सिंह

आज घरेलू खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

कन्या

आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। नए संपर्क से आपको धन लाभ हो सकता है। आपके व्यवहार में ताजगी बनी रहेगी। युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

तुला

आज काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। विदेशों में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृश्चिक

आज कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। उच्च अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने साथियों से प्रतिस्पर्धात्मक व्यवहार न करें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु

आज नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से थोड़े क्षुब्ध होंगे। अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। 

मकर

आज  व्यापार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। परिजनों की इच्छाओं को पूरा करेंगे।

कुंभ

आज परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। जूनियर सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। मित्रों से मिलने के लिए जा सकते हैं। ठंड के कारण पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन

आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। अत: सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। धर्म-ग्रंथों के अध्ययन के प्रति आकर्षित होंगे। बच्चे खेलकूद और मनोरंजन का आनंद उठाएंगे।